फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार पहिया वाहन न मिलने पर दुल्हन की नहीं हुई विदाई, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चार पहिया वाहन न मिलने पर दूल्हे ने तय तारीख पर दुल्हन की विदाई न कराई। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र के चारों गांव निवासी जय नारायण मिश्र की पोती की शादी सुल्तानपुर के करौंदीकला में योगेश कुमार मिश्र के साथ 12 फरवरी को तय थी। सभी रस्में पूरी होने के बाद शादी के दिन बारात आई। द्वारचार के बाद वर पक्ष ने चार पहिया वाहन की मांग की। काफी समझाने- बुझाने के बाद शादी तो हो गई लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हुई। इस पर दादा ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उपहार स्वरूप 25 अक्तूबर को तिलकोत्सव में तीन लाख रुपये तथा अन्य रस्मों में दो लाख रुपये खर्च किए गए। वर पक्ष ने कहा कि चार पहिया वाहन नहीं दोगे तो विदाई नहीं होगी। इतना सुनते ही पोती बेहोश हो गई। लड़की की विदाई के लिए 15 फरवरी को तारीख तय थी लेकिन वर पक्ष बिना चार पहिया वाहन लिए विदाई के लिए तैयार नहीं हुए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें