फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाजार में भट्ठा कारोबारी को घेरकर मारी गोली, किशोर भी घायल

विज्ञापन
गोली लगने से घायल विपिन यादव ।संवाद
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला बाजार में बुधवार की रात में थार और स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ईंट-भट्ठा कारोबारी विपिन यादव (32) की कार रोककर चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली विपिन के सीने और उसके साथ मौजूद अंश (16) के घुटने में लगी है। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि बबरखा गांव निवासी विपिन यादव साथियों के साथ कार से बाजार आया था। दुर्गा माता मंदिर के सामने थार और स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसकी कार घेर ली और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद हमलावर अलग-अलग रास्तों से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद कुछ बदमाश थार से जौनपुर और कुछ बदमाश स्कॉर्पियो से मल्हनी बाजार की ओर भाग गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जौनपुर और मल्हनी बाजार जाने वाले सभी रास्तों पर जांच करना शुरू कर दिया। हालांकि, बदमाश पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन

हत्या के मामले में पांच साल पहले जेल गया था विपिन, कुछ महीने पहले मिली थी जमानत
पुलिस ने बताया कि विपिन यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज था। करीब पांच साल पहले वह जेल भी गया था। कुछ महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। पुलिस पुरानी रंजिश को जांच में शामिल कर रही है। विपिन के संपर्क में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें