फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी के विवाद में चले ईंट पत्थर, एसआई घायल....

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के एराकियाना वार्ड में मोहल्ले का पानी तालाब में जाने से रोकने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चले। पथराव में एसआई को भी चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 13 लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक बारादरी के बगल तालाब में एरकियाना मोहल्ला निवासी उलेमा काउंसिल के एक नेता मत्स पालन करते हैं। इसके पूर्व आसपास के मकानों का पानी तालाब में जाता रहा। करीब एक माह पहले तालाब को चारों तरफ से कंटीला तार लगाकर घेर दिया गया। घरों के पानी को भी तालाब में जाने से रोक दिया गया था। बरसात में जल निकासी न होने से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत शनिवार को डायल-112 पर करते हुए पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने चलने को कहा तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बात बढ़ने पर उलेमा नेता ने एक युवक को पीट दिया। इससे नाराज युवक के साथियों ने नेता की पिटाई कर दी। इस बीच दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर पथराव करने लगे। घटना की सूचना पर एसआई लव कुमार शुक्ल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव में उन्हें भी चोट आई। बाद में फोर्स के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हो सकी। पुलिस ने पथराव करने वाले 13 लोगों को हिरासत में लिया। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पानी निकासी को लेकर विवाद था। राजस्व टी को बुलाकर विवादित स्थल की पैमाइश कर मामला निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें