जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने शनिवार को मड़ियाहूं में नगर पंचायत की ओर से कराए गए सड़क और नाली निर्माण का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सड़क खोदवाकर जांच की। घटिया निर्माण किए जाने पर नाराजगी जताई और दोबारा मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नाला निर्माण में इस्तेमाल किए गए ईंट, बालू व अन्य सामग्री का नमूना लिया।
सभासद अनिल जायसवाल के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने डीएम से शिकायत की थी कि नगर पंचायत की ओर से विकास के नाम पर सड़क व नाली निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। डीएम के निर्देश पर मुख्य राजस्व
अदिकारी के साथ एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, नगर पंचायत के जेई चित्रगुप्त व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धर्मराज राम ने ईदगाह जाने वाली का निरक्षण किया। अभी हाल ही में बनी सड़क की गिट्टियां उखड़ रहीं थी।
30लाख की लागत से बनी सड़क का घटिया निर्माण हुआ था। दोबारा मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। भंडरिया टोला पाही वार्ड संख्या 06 की में 59 लाख की लागत से नाला निर्माण 10 पार्ट में बाँट कर कराया गया है।
वहां पर नागरिकों ने अधिकारियों को घेर लिया और निर्माण में अनिमियता की शिकायत की। इश्तियाक़के घर के पास बना नाला तोड़वाया कर ईंट व बालू, सीमेंट का नमूना सील करवाया।
वाहिद के घर के पास भी नाली तोड़वाकर नमूना लिया गया। इस मौके पर सभासद ईशा फारुकी, मोहनलाल चैरसिया, अबरार अहमद, बेचूलाल मौर्या, विनोद सोनकर आदि मौजूद थे।