फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शादी कार्यक्रम से लौट रही ब्रेजा कार की पिकअप से जोरदार टक्कर, 6घायल, सभी खतरे से बाहर

Sat, 19 Apr 2025 07:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

शादी कार्यक्रम से लौट रही चार पहिया वाहन की पिकअप टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो वाहन हवा में उछल कर पलट गए। घटना में छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। सभी खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना को बाद रास्ते को व्यवस्थित करती जेसीबी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर रायबरेली राज मार्ग पर शनिवार को लगभग 10 बजे सुबह बीबीपुर के पास इलाहा बाद की ओर जा रही ब्रेजा कार की सांमने से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप से आमने भिड़ंत हो गई।दोनो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि फिल्मी अंदाज में दोनो वाहन हवा में गोते खाकर सड़क पर गिर कर पूरी तरह से पलट गई।

विज्ञापन


चारो चक्के ऊपर पहुँच गए। पुलिस के अनुसार  टक्कर में 6 लोग घायल हो गए जिन्हें  एम्बुलेश से जिला अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय बीबीपुर में दुर्घटना हुई कोई  वाहन नहीं  सड़क पर नही आ रहा था अन्यथा वह दुर्घटना का शिकार हो जाता।

स्थानीय लोगों के अनुसार जब उक्त दुर्घटना हुई तो इतनी जोर की आवाज हुई कि जैसे लगा कहीं कुछ ब्लॉस्ट हुआ हो। लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुँच कार का फाटक कर घायलों कोबाहर निकाला।फोन पर सूचना पाकर थाने के एसआई कमलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच लोगो को जिला अस्पताल भेजवाया जहाँ सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार सवार लोग मऊ से लड़की की शादी के बाद सुबह प्रयागराज जा रहे थे।जब कि पिकअप चालक  स्थानीय थाना का मो आसिफ अकेले पिकअप लेकर घर की ओर जा रहा था। उसे भी चोट आई है। सभी साथी अपने मित्र कैकाश प्रकाश पाठक की पुत्री की शादी से वापस घर (प्रयागराज) जा रहे थे।

उक्त सन्दर्भ में थनाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भेज कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया।सभी खतरे से बाहर हैं।समाचार लिखे जाने तक किसी की तहरीर नहीं आयी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें