शाहगंज स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्?
- फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। कोई कुछ गलत करे तो चुप नहीं रहना चाहिए। चुप्पी तोड़ो, झिझक छोड़ो और खुलकर बात कहने में ही सुरक्षा है। शिक्षित बेटियां एक परिवार नहीं बल्कि समाज को संस्कारवान बनाती हैं। यह बात शाहगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अकित कुमार ने शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल गोष्ठी में बोल रहे थे।
कॉलेज की 300 छात्राओं ने क्षेत्राधिकारी से सवाल-जवाब किए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लड़कियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अनजाने लोगों के मेलमिलाप से बचना चाहिए। ऐसे लोग दूषित व आपराधिक मानसिकता के हो सकते हैं। कोई गलत व्यवहार करे तो अभिभावक को सूचित करें।
उन्होने कहा कि पुलिस की एंटीरोमियो स्क्वॉड सदैव तत्पर रहती है। किसी तरह की दिक्कत होने पर 1090 या 112 पर डायल करें। लड़कियां अब पहले से सबल व जागरूक हुई हैं। छात्राओं ने शोहदों से होने वाली परेशानी परेशानी, परिवार वालों के संपर्क में रहने वाले दूषित मानसिकता के लोगों से निपटने के बार में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसी स्थिति से निकलने का तरीका चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो है। गलत का सदैव विरोध करो। आरक्षी मीना सोनकर व शशिकला ने हेल्पलाइन नंबर व आत्मरक्षा के उपाय बताए। अंत में सभी ने बालिका शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। अध्यक्षता प्रो. अखिलेश कुमार और संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. मोतीचंद यादव, प्रो. संजय कुमार, डॉ. आनंद सिंह आदि मौजूद थे।
प्राचार्य ने शिक्षा पर दिया जोर
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नूर तलत ने कहा लड़कियां अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक हों। अगर कोई गलत व्यवहार साथ में हो रहा है तो अपने माता-पिता व अभिभावक से जरुर बताएं। उन्होने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज और परिवार दोनों शिक्षित और संस्कारवान बनेगा।