फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में सेंध लगाकर लाखों के जेवर चोरी

Sat, 10 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे और ठंड में शुक्रवार को चोरोें ने केराकत, खुटहन और सिकरारा क्षेत्र में चोरी की घटनाए हुई। जिसमें केराकत में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन


केराकत के नया चौराहे पास रामचंद्र सेठ की रविंद्र कुमार ज्वेलर्स की दुकान है। दुकान के पीछे नार्मल स्कूल के पास साहब लाल का बाड़ा है। जिसको फांदकर चोर गुरुवार की रात में आए और ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। अंदर का दरवाजे के  नीचले हिस्से को तोड़कर दुकान में रखी आलमारी तोड़ दी।

उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात सहित करीब डेढ लाख के सामने उठा ले गए। सुबह ग्याहर बजे दुकान का ताला खोला तो अस्त व्यस्त सामान देखकर दंग रह गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुटहन प्रतिनिधि के मुताबिक प्राइमरी प्राठशाला सोरैया में चोरों ने ताला तोड़कर राशन और अन्य सामान उठा ले गए। ग्राम प्रधान हिरालाल पासवान ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार निवासी गुलाब चंद्र के चाय पान व जनरल स्टोर की दुकान की कुंडी तोड़कर चोर दस हजार से अधिक का सामान उठा ले गए। शुक्रवार को जब दुकान खुली तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें