फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ब्राह्मण महासभा लोकसभा चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तहसील बदलापुर क्षेत्र के एक होटल में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की बैठक हुई। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव अंतर्मन और वाह्य रूप से दोनों तरफ से शुद्ध और पवित्र होता है। सदैव जनकल्याण की बात करता है। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में हम अपने प्रत्याशी 19 लोक सभा सीट पर उतारेंगे और अपने संगठन के प्रत्याशी को अपना मतदान करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं श्रीपति उपाध्याय ने रामचरितमानस के माध्यम से ब्राह्मण को संगठित और एकत्रित होने का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण त्रिपाठी, जिला संरक्षक भोलानाथ मिश्र, पं. धनंजय तिवारी ने भी संबोधित किया। पं. अनिल दुबे आजाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश का बौद्धिक प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन देवराज पांडेय ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा व जिला प्रभारी दिनेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर वेद प्रकाश शुक्ला, कमलेश उपाध्याय, सभाजीत तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें