फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

विज्ञापन
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को रक्षा सूत्र बांधती ब्रह्माकुमारी बहनें।- राज्यमंत्री के मीडिया
विज्ञापन
जौनपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान जौनपुर की बहनों ने रविवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने राज्यमंत्री को कुछ सूत्रवाक्य लिखे हुए कार्ड दिए और उनमें से किसी एक कार्ड का चयन करने के लिए कहा। राज्यमंत्री ने एक कार्ड का चयन किया। जब बहनों ने कार्ड खोलकर उस पर लिखा संदेश पढ़ा तो उसमें लिखा था- आप असंभव कार्य को भी दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करेंगे। यह संदेश सुनते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान बीके रुचि, बीके संगीता, बीके विनीता और बीके सुनीता सहित ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें