फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बीपीएम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सड़क हादसे में घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में तैनात ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) उमेश चंद्र मौर्य की मंगलवार की रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकिया निवासी उमेश चंद्र पुत्र सोहनलाल मौर्य 14 मई को ड्यूटी से लौटते समय सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर के पास सामने से आई कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बुधवार को गोमती नदी के रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पिता सोहनलाल ने दी। उमेश दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। उनके छोटे भाई संतोष का आरोप है कि सड़क हादसा किसी साजिश का हिस्सा है। घटना की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें