उच्च प्राथमिक में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने समेत अन्य मागों को लेकर बीपीएड संघर्ष मोर्चा 27 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगा। शनिवार को नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में हुई बैठक में तय हुआ कि सरकार बीपीएड डिग्री धारकों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश सचिव आकाश गुप्त, प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम सैनी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व तय कर चुक ा है कि सरकार के प्रदेश स्तर पर आंदोलन खडा किया जाएगा। जिला संयोजक रमेश यादव ने कहा कि आंदोलन की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी बीपीएड डिग्री धारकों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर सुमन यादव, रोहित, प्रशांत, पंकज आदि रहे।