फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की तैयार करें रिपोर्ट

Sat, 16 Jan 2016 12:58 AM IST
संवाददाता सिकरारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी भानुचन्द गोस्वामी ने शुक्रवार को क्षेत्र के बांकी गांव में अधूरे पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। काफी समय से निर्माण कार्य बंद रहने पर पूर्व प्रधान टीएन सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। न्यायालय ने डीएम को स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा कराने को कहा है। डीएम ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता केजी सारस्वत व सहायक राजेश वर्मा को स्टीमेट के मुताबिक निर्माण कार्य की जांचकर कराकर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण के लिए वर्ष 2007 में 77 लाख रुपये शासन की तरफ से स्वीकृत हुआ था। निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को सौंपी गई थी। वर्ष 2008 में निर्माण कार्य आरंभ हुआ लेकिन बीच में बजट की कमी और ठेकेदारों की खींचातानी की वजह से काम बंद हो गया। बाद में बजट बढ़ाकर 92 लाख, बारह हजार हो गया। इसके बाद भी काम नहीं पूरा नहीं हुआ।

इससे नाराज पूर्व प्रधान ने 5 दिसम्बर 2014 को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ याचिका दाखिल की । कोर्ट की नोटिस के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी के कोर्ट में जबाब न देने पर उनके खिलाफ अवमानना की नोटिस जारी हुई।  मजबूरन जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को कोर्ट उपस्थित होना पड़ा और कोर्ट ने 18 जनवरी तक हर हाल में  काम पूरा करके जबाब देने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डा. दिनेश यादव, डिप्टी सीएमओ, तहसीलदार ठेकेदार सुंदरम सिंह ,  ग्राम प्रधान अजय गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें