फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छप्पर से गेंद उतारने गए बालक को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदलापुर। क्षेत्र के सरायत्रिलोकी गांव में सोमवार सुबह छप्पर से गेंद उतारने के दौरान सर्पदंश से सात साल के बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि गांव निवासी शिवा का पुत्र किशन (7) घर के पास गेंद से खेल रहा था। खेलते समय गेंद छप्पर में चली गई। किशन जब गेंद निकालने के लिए छप्पर पर गया तो वहां बैठे सर्प ने उसके हाथ में डंस लिया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें