मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लूरखुरी गांव में जमीन पर जबरन सोख्ता बनाने का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित विजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि रविवार शाम उनकी जमीन पर कुछ लोग सोख्ता बना रहे थे। विरोध करने पर संजय यादव, संतोष यादव, लालजी, अरविंद, राम असारे, दिवाकर, मुलायम, काशी यादव और सुनील व राजिंदर यादव ने लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमले में विजय कुमार यादव समेत उनके चाचा बीरबल और रमेश घायल हो गए। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद