थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबकर बालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी एहसन (3) पुत्र बेलाल अपने ननिहाल चोरसंड गांव में आया था बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे घर से बाहर निकल गया। शाम तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रात करीब साढ़े दस बजे एहसन का शव उसके नाना आरिफ के घर स्थित बड़ी पोखर तालाब में मिला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। थानेदार लक्ष्मण विक्रम सिंह का कहना है मृतक बालक के छोटे नाना दिलशेर द्वारा तहरीर दी गई थी जिसमें बताया गया कि डूब कर बालक की मौत हुई है।