फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता: जौनपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में बालक की बंद कमरे में बेरहमी से पिटाई, बेहोश होने पर फेंका

Mon, 31 May 2021 08:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के पाली निगोह गांव में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर मनबढ़ ने एक बालक को बेरहमी से पीटा है। 10 साल का बालक जब बेहोश हो गया तो उसे उसके घर के सामने फेंक दिया। अस्पताल में भर्ती बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
पाइप और लोहे के तार से पिटाई से गहरे जख्मी, नाक और मुंह से निकलने लगा खून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के पाली निगोह गांव में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर आटा चक्की संचालक के पुत्र ने दस वर्षीय बालक के साथ अमानवीय हरकत की। उसे कमरे में बंधक बनाकर पाइप और लोहे के तार से बर्बर पिटाई की। इससे बालक के नाक और मुंह से खून निकलने लगा।

विज्ञापन


किसी तरह उसे मुक्त कराकर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निगोह पाली निवासी रामलाल गौतम का पुत्र आकाश गौतम (10) निगोह त्रिमुहानी पर स्थित रमाशंकर यादव के आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गया था। चक्की पर गेहूं की तौल कराने के बाद वह घर चला आया।

थोड़ी देर बाद आटा चक्की संचालक का पुत्र उसके घर पहुंचा। मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि आटा चक्की के कमरे में बंधक बनाकर उसकी बर्बरता पूर्वक पिटाई की। पाइप और लोहे के तार से इतना पीटा कि आकाश की नाक से मुंह से खून निकलने लगा। पूरे शरीर पर तार के गहरे घाव हो गए। बेहोश होने पर उसे घर के समीप फेंक कर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन और पड़ोसी उसे खाट पर उठाकर बरसठी थाने ले आए। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। मुंह और नाक से रक्तस्राव बंद नहीं होने के कारण उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ श्याम दास वर्मा का कहना है कि बालक का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें