मछलीशहर तहसील कार्यालय में फाइलों के ऊपर रखी शराब की बोतल।
- फोटो : jaunpur
वाराणसी मंडल के आयुक्त नितिन रमेश गोकर्ण मछलीशहर तहसील में जांच के दौरान फाइलों के बीच अंग्रेजी शराब की बोतल मिलने और गंदगी का अंबार लगे होने पर भड़क उठे। जमकर संबंधितों को फटकार लगाई और सुधरने की चेतावनी दे डाली। वह शनिवार को मछलीशहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनने के बाद तहसील का निरीक्षण करने निकले थे।
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कोतवाली में आयोजि समाधान दिवस समाप्त होने के बाद तहसील परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील परिसर और कार्यालयों में फैली गंदगी को देखकर नारजागी जताया। तहसील के ऊपरी तल पर निरीक्षण कर रहे थे कि फाइलों के बीच शराब की बोतल देख भड़क गए। अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि इसका मतलब तहसील के भीतर सारे कुकर्म होते है।
वहीं, 2015 की दस बड़े बकायेदारों की सूची तहसील परिसर में लगी मिली। जिस पर कमिशभनर ने उसे हटाने को कहा। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, नायब नाजिर कार्यालय और बरामदों में फैली गंदगी को देखकर कहा कि इतनी गंदगी मे रहकर काम करोगे तो अपने अलावा दूसरों की भी सेहत खराब करोगे।
बरामदे मे फैले गोबर से बचते बचाते अधिकारियों ने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय मे प्रवेश किया। मालिकान रजिस्टर में न्यायिक आदेशों और वरासत संबधी आदेशों की फीडिग समय से नहीं होने पर तहसीलदार अरविंद कुमार से कहा कि तहसीलदार से नायब तहसीलदार बनने मे देर नहीं लगेगी। निरीक्षण के दौरान डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।