फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम कांवरिया संघ की शोभायात्रा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बोल बम कांवरिया संघ के संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों की सद्भावना पुल के पास स्थित केरारबीर मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए इस साल सावन में शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। भगवान शिव की शोभा यात्रा एवं नागपंचमी के दिन निकाली जाने वाली साष्टांग दंडवत जलाभिषेक यात्रा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

सावन मास में संगठन की तरफ से भगवान शिव की पूजा अर्चना, शोभा यात्रा व आरती प्रतीकात्मक रूप से गोमती नदी के तट पर स्थित केरारबीर मंदिर केरारकोट परिसर में की जाएगी। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार साहू व संचालन महासचिव विमल सिंह ने किया। बैठक में अशोक सेठ, सुभाष चंद्र गर्ग, संतोष सेठ, गौतम सोनी, उदय सेठ, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, बबलू, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, अशोक मोदनवाल, गुड़िया, सुमित अग्रहरि, संजय जायसवाल, अनिल गुप्ता, मुन्ना सेठ, मनोज अग्रहरि, प्रदीप सेठ, मनोज कुमार, रमेश चंद्र मोदनवाल, राजदेव प्रजापति, गया प्रसाद, अरविंद सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें