फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा तालाब में दौड़ी नाव, राज्य मंत्री ने किया नौका विहार

विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए रूपये एक करोड़ की धनराशि का चेक देते समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजकला। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को सराख्वाजा ग्राम पंचायत के अटल मनरेगा तालाब में नौका विहार की शुरुआत की। उद्घाटन के बाद उन्होंने खुद नाव में बैठकर तालाब का भ्रमण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में इस शुरुआत को जल संरक्षण और पर्यटन में वृद्धि के लिए बेहतर कदम बताया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि नौका लोगों के लिए मनोरंजन का साधन तालाब जल संरक्षण का साधन बनेगा। सरकार जल संरक्षण के साथ सभी तालाबों का संरक्षण और सुंदरीकरण करवा रही है। इसी क्रम में इस तालाब का भी सुंदरीकरण कराया गया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा तालाब है, जिसमें मरोरंजन और नौका विहार के लिए मुंबई से नाव मंगाई गई है। जल संरक्षण के लिए मनरेगा से तालाब की खुदाई करा कर उसमें पानी एकत्रित किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ अनुपम शुक्ल, बीडीओ अनुराग राय, ग्राम प्रधान वंदना, शैलेश, अजय सिंह, शेर सिंह, विनोद सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें