फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में हंगामा

Thu, 31 Mar 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगरपालिका परिषद की बैठक में बुधवार को सभासदों ने जमकर हो हल्ला किया। हंगामा देख अध्यक्ष कार्यवाही रजिस्टर लेकर निकल गए। उधर सभासद श्यामजी गुप्ता पानी की टंकी पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। जिन्हें कुछ सभासदों ने किसी तरह नीचे उतार लिया। हंगामे की सूनचा पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, सीओ जटाशंकर राव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही जैसे ही रजिस्टर में दर्ज प्रोसीडिंग पढ़कर सुनाई जाने लगी तभी मनोनीत सभासद श्यामजी गुप्ता हो हल्ला करने लगे। उन्हें अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने शांत कराने की कोशिश की तो वह भड़क उठे। दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। सभासद दो गुटों में बट गए और शोर  सराबा करने लगे।उधर श्याम गुप्ता पानी की टंकी पर चढ़ने लगे। नायब तहसीलदार चंद्रशेखर यादव ने उतरने को कहा कि उन्होंने कहा कि मुझे लिख कर दें कि आफिस टाइम में कार्यालय बंद था। इसके  बाद श्याम गुप्ता को लेकर सभासद धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि उनकी पिटाई की गई है। शाम करीब सात बजे एसडीएम राकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाए। धरने पर आशुतोष कुमार, मकसूद अहमद, जैगम अब्बास, अब्दुल्ला राईन, शेराज, विशाल साहू आदि बैठे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें