माध्ममिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को खत्म हो गई। शनिवार को दोनों पाली की परीक्षा में कुल 68,134 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 3601 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। पहली पाली में इंटर की परीक्षा में कुल 708 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 35 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में इंटर रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र में 67,426 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 3566 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। सत्र 2023 की बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की परीक्षा की परीक्षा में कुल 1,78,261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल के 9,0340 और इंंटरमीडिएट में 8,7921 छात्र शामिल थे। जिसमें से अलग-अलग तिथियों में 11057 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। 16 फरवरी से चार मार्च तक चली परीक्षा में कुल चार नकलची पकड़े गए।
हाईस्कूल में तीन और इंटरमीडिएट का एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। उन्होंने कहा कि अब मूल्यांकन की तैयारी को अंमित रूप दिया जाएगा। शीघ्र ही केंद्रों का चयन कर मूल्यांकन के लिए खाका तैयार किया जाएगा।