फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन की रंजिश में खूनी संघर्ष, 20 से अधिक हमलावरों ने घर में घुसकर मचाया तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला (जौनपुर)। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के पताहना गांव में बुधवार शाम जमीन की पुरानी रंजिश में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि 20 से अधिक मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर एक परिवार पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की, जिसमें महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीन का मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद पड़ोसी पक्ष के लोग गोलबंद होकर घर में घुस आए। हमलावरों ने न केवल परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा, बल्कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। घर के बाहर खड़े चौपहिया वाहन, मोटरसाइकिल और मुख्य दरवाजे को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हिंसक झड़प में महेंद्र यादव, जयप्रकाश, प्रदीप, संदीप, सुषमा, प्रीतम, निर्मला और उर्मिला यादव घायल हो गए। घायलों को पीएचसी करंजाकला ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें