फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भूमि विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। दो की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नंदलाल व मोहन सगे भाई हैं। दोनों में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी मामलें में सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो खूनी संघर्ष मेंबदल गई। एक पक्ष से नंदलाल, राहुल, रोहित, शुभम, सरिता, रुक्मिणी, रामचंद्र और दूसरे पक्ष से मोहन, दीपा, अनामिका, सुंदरी, सोनम, गौरी व माया घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने माया व अनामिका की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें