फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, छह घायल, बाइक तोड़ी........

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के धनेथू गांव में बृहस्पतिवार को प्रधानी रंजिश को लेकर चले आ रहे विवाद में एक बार फिर खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। इसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद एक घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

धनेथू गांव में प्रधान शिव प्रकाश दुबे व गांव के ही राजन पांडेय के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही है। इसी विवाद में बृहस्पतिवार की दोपहर एक पक्ष के लोगों ने राजन पांडेय को रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। यह जानकारी जब राजन पांडेय के परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से विराट दुबे 20 व सुमित दुबे 22 और दूसरे पक्ष के राजन पांडेय 38, पवन 41, विजय 28, सुनील 30 घायल हो गए। एक पक्ष की दो बाइक भी तोड़ दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी नेवढ़िया पहुंचाया। वहां घायल विराट दुबे व सुमित दुबे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से विराट को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें