फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदेठी कांड: पांच इनामी आरोपियों समेत छह ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बहुचर्चित भदेठी कांड में नामजद छह आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एडीजे एससी-एसटी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इनमेें से पांच पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पेशी के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोर्ट गेट पर ही कड़ी चौकसी के बावजूद इतने चर्चित मामले के छह आरोपियों के सरेंडर की खबर पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में नौ जून को आम तोड़ने और पशु चराने को लेकर दो समुदाय के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। बाद में इसी विवाद में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे पक्ष की बस्ती में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए घरों में आग लगा दी। इसमें कच्चे-पक्के 20 मकान जल गए। सात परिवार बेघर हो गए थे। सीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया था। सरायख्वाजा एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 57 नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। सपा नेता जावेद सिद्दीकी समेत 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल 37 आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की है। फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश में जुटी हुई है। इसी बीच बृहस्पतिवार को छह आरोपियों ने अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। इसमें मुजाहिद उर्फ अबू सहमा, कमरुद्दीन, मो. अदनान, मो. अरमान, विक्की, फैजान शामिल हैं। अदनान को छोड़ सभी पर पांच हजार रुपये का इनाम था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें