फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर लोगों को दे सकते हैं नई जिंदगी

Thu, 15 Jun 2017 01:19 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करके हम किसी को भी नई जिंदगी दे सकते हैं। रक्तदान का महत्व तब समझ में आता है जब कोई व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो जाता है या जब किसी अपने का आपरेशन होता है। उन्होंने कहा कि रक्ता दाताओं की सूची बनाकर रखी जाए ताकि जरूरत पड़ने पर कभी भी उन्हें बुलाकर रक्त लिया जा सके। वह अमर उजाला फाउंडेशन और श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संयुक्त तत्वाधान में जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में सेपरेशन यूनिट की मंजूरी मिल गई है। जो संसाधनों की आवश्यकता है उसके लिए  मेरी तरफ से शासन को पत्र भेजा जाएगा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि रक्तदान दान करने वालों का एक बैंक डाटा होना चाहिए। ऐसे लोगों का नाम ग्रुप बनाकर रखा जाए। ताकि ऐप में क्लिक करने पर ब्लड दाताओं का नाम मोबाइल उपलब्ध हो जाए और  जरूरत रक्त मिल सके।

सीएमएस एसके पांडेय ने कहा कि ब्लड से बैंक से ब्लड तो मिल जाता है लेकिन सेपरेशन यूनिट नहीं होने के कारण ब्लड का पूरा लाभ नहीं उठा पाते हैं। सेपरेशन यूनिट के लिए हाल बनकर तैयार हो गया है। सेपरेशन यूनिट शीघ्र ही लगने की तैयारी है। डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि  कोई भी व्यक्ति एक वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने अमर उजाला के सहयोग से रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन


 जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने कहा कि अमर उजाला से प्रेरणा लेकर अन्य समाज सेवी संस्थाओं को भी इस कार्य में आगे आना चाहिए। इससे पहले अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर डा. विमला सिंह, सूर्य प्रकाश जायसवाल, डा. मनोज वत्स, डा. ईश्वर लाल यादव, निखिलेश सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नीरज गुप्त, मनीष देव, शशांक सिंह रानू,  मेघना रस्तोगी. जेसीआई चेतना की अध्यक्ष नीतू गुप्ता  कल्पना केसरवानी, घनश्याम साहू, रवि जायसवाल, आलोक सेठ, डा. राजवीर सिंह राजा, विकास शर्मा, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, ब्लड बैंक प्रभारी डा. सैमदास  आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षक नेता रमाशंकर पाठक ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें