फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत पर किया चक्काजाम

Wed, 08 Apr 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर थौर गांव में बुधवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जलालपुर चौराहे पर वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काफी नीचे तक लटक रहे हाईटेंशन तार की सूचना लाइनमैन को तीन दिन से दी जा रही थी। बिजली विभाग समय रहते चेत गया होता तो बालक की जान न जाती।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने और जांच के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके 45 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


जलालपुर थानाक्षेत्र के लालपुर थौर गांव निवासी मनोज कुमार यादव का 11 वर्षीय बेटा आनंद यादव बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क किनारे पुलिया पर बैठा था।

 इसी दौरान लटक रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से चिपक गया। यह देख प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को खबर देकर सप्लाई बंद कराई।

गंभीर रूप से झुलसे बालक को लेकर लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिवार के लोग और ग्रामीणों ने लालपुर थौर गांव के गेट के सामने शव को सड़क पर रख थानागद्दी-जलालपुर मार्ग को जाम कर दिया।

गुस्साए लोगों ने एक टेंपो का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। डेढ़ घंटे तक लोग सड़क पर बैठे रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोग शव लेकर जलालापुर चौराहे पर पहुंच गए। यहां शव को सड़क पर रख वाराणसी-सुल्तानपुर मार्ग को जाम कर दिया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मौके पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज भी पहुंचे।  सूचना पर तहसीलदार केडी शर्मा, सीओ केराकत एके सिंह, एसओ जलालपुर आशुतोष तिवारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ केराकत जांच कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया तो हाईवे पर यातायात बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें