फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख छात्रों का फंसेगा रिजल्ट

Sat, 16 Apr 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल के सत्र 2015-16 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए करीब एक लाख छात्रों का रिजल्ट फंसेगा। परीक्षा फीस नहीं जमा करने से कालेजों की गर्दन फंस गई है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का परीक्षा आवेदन तो जमा कर लिया था, लेकिन अब रिजल्ट पाने के लिए पहले परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय को जमा करना होगा।

परीक्षा फीस नहीं देने वाले कालेज के छात्रों का परीक्षा फार्म शपथ पत्र देने के बाद ही विश्वविद्यालय ने जमा किया था। सत्र 2015-16 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों का दाखिला कालेजों ने शून्य बैलेंस पर ले लिया।
विज्ञापन


कालेजों ने इस आधार पर दाखिला ले लिया की शासन से फीस आने के बाद वह छात्रों से वसूल लेंगे। जब कालेजों ने परीक्षा फीस विवि में जमा नहीं किया तो विवि ने परीक्षा फार्म लेने से इनकार कर दिया। परीक्षा फंसते देख कालेज कोर्ट पहुंच गए।

कोर्ट ने विवि को आदेश दिया कि छात्रों का परीक्षा फार्म जमा कराकर उन्हें परीक्षा में शामिल कर लिया जाए। कोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म जमा कर लिया और छात्रों की परीक्षा भी करा दी।

जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और इलाहाबाद के 200 कालेज ऐसेे थे, जिनके  छात्रों की परीक्षा शुल्क नहीं जमा हुआ। विवि से दबाव बढ़ने पर 50 से अधिक कालेजों ने छात्रों की परीक्षा फीस जमा कर दिया। बावजूद इसके करीब डेढ़ सौ कालेज ऐसे हैं जिनमें दाखिला लेने वाले छात्रों की फीस अभी तक जमा हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें