फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका चीनी सामान

Thu, 06 Oct 2016 12:46 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
चाइना के सामान को जलाते व्यापार मंडल के लोग। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
कोतवाली चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापारमंडल ने चीन के विरोध स्वरूप चाइना के सामानों का बहिष्कार करते हुए बुधवार को सामानों की होलिका जलाई। व्यापारियों लोगों का आह्वान किया कि देश के विकास और चाइना के विरोध में आगे आएं। ताकि देश की पूंजी देश में ही रहे और त्योहारों की अपनी परंपरा भी कायम रह सके।  व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को हमारे देश की तरक्की नहीं देखी जा रही। दोनों देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। यहां तक की ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों का पानी चीन ने रोक दिया है। ऐसे में चाइना निर्मित सामानों का बहिष्कार किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष अनवारुल हक गुड्डू और युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल केंद्र सरकार से मांग करता है कि चाइना से आने वाले सामानों पर पाबदी लगा कर अपनी नीतियों से पड़ोसी मुल्कों को सबक सिखाए। कोषाध्यक्ष शिवकुमरा साहू और आशुतोष जायसवाल ने कहा कि भरत की उदारवादी नीति का फायदा पाकिस्तान और चीन उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके  पर विजय केडिया, शशिकांत यादव, पप्पू हरलालका, संतोष जायसवाल, संजय केडिया, रुस्तम अली, दाऊ गुप्ता, रितेश शाहू, पंकज जायसवाल शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें