फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकिमयू ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में बिजली का बिल कम किए जाने  समेत नौ सूत्री मांगो को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपनी मांग से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सीताराम पटेल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए और डीएम कार्यालय के सामने सभा की। यहां वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बिजली के

 बिल को कम किया जाना चाहिए। खास तौर से किसानों के निजी नलकूप के लिए बिल में कमी लानी होगी। इन दिनों किसान मौसम की मार से झेल रहे हैं। ऊपर से बिजली का भारी भरकम बिल उन्हें पकड़ाया जा रहा है। इससे वह परेशान
विज्ञापन


 हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेंशनधारकों के खाते में पेंशन की एक या दो किस्त भेजने को बाद पेंशन रोक दी जाती है। लाभार्थी पेंशन का पता लगाने जब कार्यालयों का चक्कर लगाता है तो दोबारा पेंशन शुरू करने के लिए उनसे सुविधा शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन


इस धांधली को बंद किया जाना चाहिए। इस मौके कृपाशंकर, चंद्रकला, सुनीता सिंह, रामआसरे, विद्या देवी, शीतला देवी, ममता किरन, रामआसरे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें