भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के चहारसू चौराहे पर राहुल गांधी और आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि जेएनयू में जाकर राहुल गांधी ने
विज्ञापन
आतंकवाद का समर्थन किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनका यह कृत्य राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। भाजपा नेता गौतम गुप्ता ने कहा कि यह घटना राष्ट्र विरोधी और माओवादियों और साम्प्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने
की चाल है। इसके खिलाफ देश को एक जुट होना होगा। इस मौके पर नंदलाल यादव, विनीत अग्रवाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, बृजेश मौर्य, कृष्णकांत, सनी जायसवाल, अभिषेक सिंह, सिंधू जायसवाल, आलोक सेठ, ओंकार मौर्य, दिव्यांशु सिंह, प्रीतम