फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया सेवा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने 28 से 30 मई तक सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान का किया। पुष्पराज सिंह ने कहा कि 28, 29 और 30 मई को पार्टी सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुनाया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर के किसी भी गांव में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यक्रम ही संगठन चलाता रहेगा। कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क, मेडिकल किट, साबुन, काढ़ा का सेवन करने व वैक्सीन लगवाने की अपील की। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करते रहने से हार्टअटैक का खतरा 80 प्रतिशत और कैंसर का खतरा 95 प्रतिशत कम हो जाता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, घनश्याम यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, जिला महामंत्री विकास ओझा, किशन बिंद, रोहन जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, रविशंकर सेठ, अजीत यादव, सुमित जायसवाल, सनी गुप्ता, पंकज चौहान, आनंद चौहान, त्रिलोकी मोदनवाल, कन्हैया गुप्ता, सोनू बिंद, मोहित बिंद, अरविंद चौहान, आकाश सेठ राज गुप्ता, बसंत गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें