फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल रैलियों से भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर/मड़ियाहूं। कोरोना काल में वर्चुअल रैलियों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने में लगी हुई है। शनिवार को शाहगंज विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को काक्षी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने संबोधित किया तो मड़ियाहूं के कार्यकर्ताओं को कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को कोरोना संकट से लड़ते हुए मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा, धनंजय सिंह आदि रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया ने किया। उधर, मड़ियाहूं के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने कोविड-19 रुपी सदी की सबसे भयंकर महामारी की रोकथाम और सहायता प्रदान के लिए प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मछलीशहर इकाई के जिलाध्यक्षरामविलास पाल, उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद, मेहीलाल गौतम, जिलामंत्री सुरेश गुप्ता, अनुराग सिन्हा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें