मुंगराबादशाहपुर में तिरंगा यात्रा के तहत मशाल जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जिले भर में तिरंगा यात्रा और शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत मशाल जुलूस निकाल कर आजादी की याद को ताजा कराया। सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर गांव का भ्रमण किया।
गोलाबाजार से निकला जुलूस बाजार का भ्रमण के बाद भरत मिलाप स्थल पर सभा के रूप में परिवर्तित हुई। सांसद केपी सिंह के नेतृत्व में खेतासराय मंडल में तिरंगा यात्रा और मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद आयोजित सभा में सांसद केपी सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया।
कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास हुआ है उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। कांग्रेस ने साठ साल तक देश पर राज किया लेकिन देश का विकास उस स्तर का नहीं हुआ जैसा होना चाहिए था। 70 साल बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। जब सत्ता में मोदा आए हैं विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मशाल जुलूश और तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को बताना और आजादी की याद को ताजा कराना है।
इस मौके पर केके जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, गिरीश यादव, महेंद्र सिंह, रवींद्र मिश्र, राजवीर दुर्गवंशी, राम अवध निषाद, विजय सिंह विद्यार्थी, डा. रंजना सिंह, गजेंद्र पांडेय, बलिराम राजभर, अनिल प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, जगदंबा पांडेय, कपूर चंद आदि मौजूद थे। संचालन केके जायसवाल ने किया।