फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कर रही है कमजोर : सीताराम

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीतार
विज्ञापन
जौनपुर। देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन आंदोलन को व्यापक स्तर पर चलाएगी। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लांबा ने सोमवार को नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। लांबा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए दावा किया कि करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। उन्होंने इसे संविधान और मतदाताओं के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उन्हें जेल भेजने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ की नीतियों से संविधान और लोकतंत्र को खतरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में उप्र कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक माबूद खान, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें