जौनपुर। सोनार समाज की बैठक सोमवार को नगर कार्यालय पर हुई। इस दौरान भाजपा नगर मंडल उत्तरी की अध्यक्ष सारिका सोनी का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार सोनी ने कहा कि भाजपा ने सोनार समाज की महिला नेत्री को नगर अध्यक्ष बनाकर सोनार समाज का सम्मान बढ़ाया है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक सेठ मोनू ने कहा कि सोनार समाज पहले से ही भाजपा से जुड़ा रहा है लेकिन सारिका सोनी के अध्यक्ष बनने से सोनार समाज और भी मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ी होगी। आने वाले सभी चुनावों में भाजपा को मजबूती प्रदान करेगी।
तत्पश्चात सारिका सोनी को स्मृति चिन्ह देते हुए सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर विनोद सेठ, अधिवक्ता अशोक सेठ, विजय सोनी, सचिन सोनी, रमेश वर्मा, मुन्ना लाल सेठ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता दीपनारायण सेठ व संचालन मानिक चंद्र सेठ ने किया। आभार अजीत सोनी ने प्रकट किया।