भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोतवाली चौराहा और मोहम्मद हसन पीजी कालेज के पास शिविर लगाकर 749 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधुरी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में जिला मंत्री किरन श्रीवास्तव, मेनका सिंह, श्याममोहन अग्रवाल, धर्मपाल चौधरी, संजय पांडेय, पुष्प लता सेठ, विमाल श्रीवास्तव, सरोज लता
, मंजू, निलेश, लक्ष्मी आदि मौजूद थी। माधुरी गुप्ता ने आभार जताया। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के पास परविंद्र चौहान की अध्यक्षता में शिविर लगाकर 472 लोगों को पार्टी का सदस्यता बनाया गया।
इस मौके पर पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर, विकास अग्रहरि, आशुतोष तिवारी, रंजना सिंह, पंकज जायसवाल, राजवीर सिंह, अंकुश यादव , आशीष आदि मौजूद थे। उधर बदलापुर में सुरेश चंद्र शुक्ल के आवास पर आयोजित बैठक में
क्षेत्रीय महामंत्री सुशील मिश्र ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर गंगा प्रसाद सिंह, विनोद शर्मा, हरिश्चंद्र सिंह, नीरज सिंह, संतोष जायसवाल, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।