फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकारों की रक्षा के लिए ली गई शपथ

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर बुधवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों ने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए शपथ ली।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि एसपी बबलू कुमार ने कहा कि किसी मानव से जाति, धर्म और लिंग के कारण भेदभाव करना मानवाधिकार का हनन है। इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। विधि विशेषज्ञ डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि मानव की संवेदनाओं, संचेतनाओं को ठेस पहुंचाना ही मानवाधिकार का हनन है। रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से भी अगर आम आदमी वंचित होता है तो वह भी उल्लंघन की श्रेणी में आता है। पूर्व कुलपित डा. डीडी दुबे ने कहा कि आज उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों को बनाने की आवश्यकता है। डा. इश्तियाक अहमद ने कहा कि सड़क पर दुर्घटना के बाद तड़पते व्यक्ति से मुंह फेरना भी एक सच है। इसके पूर्व परिसर के छात्रों ने मानवाधिकार विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें अनम बेग को पहला, नितीश श्रीवास्तव को दूसरा और मेधाश्री को तीसरा स्थान मिला। संचालन डा. एचसी पुरोहित और धन्यवाद डा. अजय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर डा. मानस पांडेय, डा. एसके सिन्हा, डा. अजय द्विवेदी, डा. प्रदीप कुमार, डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय आदि थे।
उधर, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर दीवानी न्यायालय सभागार में प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा के बिना विधि और संविधान की रक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने मानवाधिकार की रक्षा के लिए सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर सिविल जज मृदुल कुमार मिश्र, दामोदर सिंह, अमित कुमार पांडेय, डा. दिलीप सिंह आदि मौजूद थे। कलेक्ट्रेट मेें डीएम सुहास एलवाई ने अधिकारियों, कर्मचारियों को मानवाधिकारों की रक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीआरओ अरविंद कुमार पांडेय, एहतेशाम अहमद, मो. आजम, श्याम बिहारी सिंह, राकेश श्रीवास्तव, शिवशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

केराकत: मानवाधिकार दिवस के मौके पर कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक एके सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मानवाधिकारों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर एसआई रामचेत, संजय सिंह, घनश्याम यादव, विजय कुमार मिश्रा, भरत राम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें