फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

Thu, 02 Jul 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भय, भूख, भ्रष्टाचार, अराजकता, बढ़ी हुई बिजली दर वापस लेने, किसानों को केंद्र सरकार के मानक के अनुरूप मुआवजा देने समेत कई अन्य मांगों को लेकर भाजपा ने बुधवार को अलग अलग हिस्सों
विज्ञापन


 से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
 
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि प्रदेश में किसानों और लोगों के साथ छल किया जा रहा है।

 सभा के उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें बढ़ी हुई बिजली दर वापस लेने, किसानों को केंद्र सरकार के अनुरूप मुआवजा देने, जौनपुर की सड़कों की मरम्मत कराने, अपराधों पर अंकुश
विज्ञापन


लगाने, प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों द्वारा पोखरों और लोगों की जमीनों पर कब्जा करने से रोकने आदि मांग की गई। इस मौके पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया गया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह और संचालन नीरज गुप्ता ने किया। सभा को पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, सरदार सिंह,

 दीपचंद्र राम, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर देव सिंह, नीरज सिंह, अनिल सिंह परिवर्तन, पंकज मिश्रा, शशि मौर्य, डा. रमाशंकर पांडेय, श्याममोहन अग्रवाल, प्रमोद यादव, भैयालाल पटेल, सुशील उपाध्या, गिरीश चंद्र यादव, पंकज जायसवाल, विपिन तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें