फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में झूमे भाजपाजन

Tue, 23 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर सांसद कृष्ण प्रताप सिंह केपी ने झारखंड और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन


चहारसू चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और ढोल नगाड़े बजाकर जम्मू-कश्मीर की जनता को भाजपा में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और अध्यक्ष अमित शाह के सांगठनिक कौशल का नतीजा हैं।

इस मौके मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा, सुरेंद्र त्रिपाठी, अशोक मौर्या, दिनेश सिंह बब्बू, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, किरन श्रीवास्तव, परविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, एडवोकेट रवींद्र नारायण सिंह के आवास पर हुई भाजपा जनों की बैठक में जिला सदस्यता प्रमुख सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा परचम फहराएगी।

इस मौके पर सदस्यता अभियान मानीटरिंग समिति के सदस्य संदीप तिवारी, गिरीश यादव, अजय सिंह, अमर बहादुर सिंह, राजमणि सिंह, लालता प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें