फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर सम्मानित किए गए 32 किसान

Tue, 23 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किसान मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। संबंधित किसानों और अधिकारियों को सफल प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के प्रति प्रशासन सतर्क दृष्टि रखे हुए है। किसान विषम परिस्थितियों में भी उन्नतिशील खेती करके खुद के साथ देश की जनता का भरण पोषण करता है।

उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कनौजिया और डा. संदीप ने फसल सुरक्षा, दीमक, घड़रोज से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन


शहद उत्पादन, जैविक खेती, कंपोस्ट, हरी और बर्मी खाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी किसानों को दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सवाल पूछे और सही जवाब देने वाले किसानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


गायक कलाकार सोनम सरोज और जादूगर राजेश श्रीवास्तव ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसपी बबलू कुमार, सीडीओ, पीडी एसएन चौधरी, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सीवीओ डा. आईए खान, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह मौजूद रहे। संचालन रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें