फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों में बांटा बिस्किट और सत्तू

Tue, 13 Jan 2015 11:43 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गांव के पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए बीडीओ डा. घनश्याम और प्रधान बेचू यादव से वार्ता की।
विज्ञापन


कहा कि पोखरे को जल्द से जल्द सुंदर बनाया जाए। उन्होंने पोखरे की पानी निकासी और साफ-सफाई का भी निर्देश दिया।

इसके बाद वह गांव के प्राथमिक विद्यालय पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंची जहां पढ़ने वाले कुपोषित बच्चों से मुलाकात की।

इस मौके पर उन्होंने बच्चों को ठंड से बचाने के लिएउन्हें गर्म कपड़े के साथ ही बिस्किट और सत्तू भी वितरित किया। गरीब महिलाओं में कंबल और साड़ी भी बांटी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रितु सुहास ने लेखपाल और अन्य लोगों के साथ पतंग की दूकानों पर जाकर पतंगों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाने के साथ ही गैस सिलेंडरों पर भी इन्हें चिपकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बता दें कि  सरायबीरू गांव को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गोद लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें