जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया बर्ड फ्लू से जानकारी प्राप्त करने और सूचना मुहैया कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम सुनवाई कक्ष के बगल बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम की स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा। बर्ड फ्लू के संबंधी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को चारा सहायक अशोक कुमार जिनका मोबाइल नंबर 9451153102, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को चारा निरीक्षक बसंत सिंह जिनका मोबाइल नंबर 9451333833 मौजूद रहेंगे। रविवार को वरिष्ठ सहायक दीपचंद जिनका मोबाइल नंबर 9648292066, 9795750708 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 05452-220444 भी काम कर रहा है।