फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन में आईएमए करेगा स्वास्थ्य विभाग का सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए 16 से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पूरा सहयोग करेगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरी तरह से सहयोग करने का संकल्प लिया है। पहले चरण में होने वाले वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य कर्मी साथ में खडे़ हैं। आईएमए मुख्यालय से जारी निर्देश के तहतसहयोग के लिए कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं। फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में वैक्सीन लगवाएंगे।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एनके सिंह ने बताया की यह वैक्सीन सभी सुरक्षा मापदंडों को पूरा करने के बाद आ रही है। सभी तरह के औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद आम जनता के बीच पहुंच रही है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। साइड इफेक्ट होने की संभावना बहुत ही कम है। यह वैक्सीन पहले चिकित्सा कर्मियों को लगाई जा रही है। जिससे आम जनता में इसके प्रति विश्वास पैदा हो। इसलिए जब यह वैक्सीन आम जनता को लगाई जाएगी तो जनता को यह सुनिश्चित करना है की वैक्सीन से कोई छूटने न पाए। जिससे कोविड-19 महामारी को समाप्त किया जा सके। सचिव डॉ. जाफरी ने बताया कि पहले चरण में वैक्सीनेशन सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। इसके लिए जौनपुर प्रशासन ने कमर कस लिया है और वैक्सीनेशन का ड्राई रन चालू है। डीएम दिनेश कुमार सिंह व सीएमओ डॉ राकेश कुमार की निगरानी में काम किया जा रहा है। आम जनता को वैक्सीनेशन के बारे में भ्रम में न रहे। वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें