फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 300 बीसी सखी को बायोमेट्रिक डिवाइस वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 1740 ग्राम पंचायतों में तैनात बीसी सखियों को आत्म निर्भर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्हें बायोमेट्रिक डिवाइस मशीन वितरित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृृृह में 300 बीसी सखी को बायोमेट्रिक डिवाइस मशीन वितरित किया गया। उपायुक्त एनआरएलएम ओपी यादव ने बीसी सखी नेहा पटेल को मशीन सौंप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक गुलाब सरोज ने बताया कि जिले के सभी 1740 ग्राम पंचायतों में एक-एक बिजनेस करेस्पांडेंट सखी (बीसी सखी) का चयन किया गया है। पहले चरण में 535 बीसी सखियों को बायोमेट्रिक डिवाइस मशीन वितरित किया जाना है। इनमें से 300 बीसी सखी को बायोमेट्रिक डिवाइस मशीन का वितरण बृहस्पतिवार को किया गया है। बीसी सखी इन मशीनों से अपने गांव के किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर उनके आधार कार्ड से पैसा निकाल कर देंगी, इस कार्य के लिए उनको कमीशन भी मिलेगा। प्रति ट्रांजेक्शन कमीशन की दर भी निर्धारित की गई है, जो हमेशा उनको मिलती रहेगी। शुरूआत में उनको आर्थिक दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार ने छह माह तक मानदेय देने का भी प्रावधान किया है। उनको प्रतिमाह चार हजार रुपये मानदेय मिलेगा। ताकि बीसी सखी आत्म निर्भर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें