फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक जून से लागू होगी बायोमेट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक जून से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। इसके लिए मंगलवार को कुलपति सभागार में बायोमेट्रिक उपस्थित को लेकर के बैठक कराई गई। इस दौरान सभी से डेमो के जरिए जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर कुलसचिव महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कुलपति सभागार में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों शिक्षकों कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति पर डेमो के जरिए जानकारी दी गई। कहा कि शिक्षक कर्मचारी वह चाहे जितने बजे कार्यालय में आएगा, उसी समय उसकी उपस्थिति दर्ज होगी। वह वापसी भी उस उसी के आधार पर दर्ज हो गई। अगर इस क्रम में वह 3 दिन एक-दो घंटे विलंब से आता जाता है तो एक दिन सीएल लगना तय है। तमाम तरह की उपस्थिति को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बताया कि फेस रीडिंग वापसी में समय से पहले कोई जाता है तो दो-तीन घंटे पहले जाने वाले का भी 4 दिन बाद सीएल लगना तय है। इस मौके पर जो जितने बजे पहुंचेगा और उसी के हिसाब से उसका वर्क का वेतन का भी भुगतान उपस्थिति के आधार पर होगा। यह व्यवस्था एक जून से लागू हो जाएगी और आने वाले दिनों में यह व्यवस्था छात्रों के ऊपर भी लागू होगी। शिक्षकों को अपने टीचिंग टाइम टेबल के अनुसार उपस्थिति दर्ज करा कर बाहर आ जा सकते हैं और क्लास ले सकते हैं। नियमित आने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें