जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार को ट्रक से दबकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
जलालपुर क्षेत्र के इसमैला गांव निवासी रामलाल नागर की पुत्री की शादी मंगलवार को थी। बरात में रामलाल के रिश्तेदार सुल्तानपुर के थाना गोसाईगंज गांव बहाउद्दीनपुर निवासी सूरज निषाद (30) व चांदा थाना के मदनपुर निवासी मोनू निषाद भी आए थे। बुधवार को शादी का कार्यक्रम बीतने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। विद्यालय के सामने वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान चपेट में आने से सूरज निषाद की ट्रक के नीचे आकर मौत हो गई। मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे थाना प्रभारी राजेश यादव ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजवाया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद