फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किराये को लेकर हुई थी ऑटो चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर घमहापुर गांव में शनिवार को दोपहर में ऑटो रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर हुई हत्या में नेवढ़िया पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नेवढ़िया थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव निवासी वर्मा नंद गौड़ की बीते शनिवार की दोपहर में थाना क्षेत्र के सलारपुर घमहापुर गांव के पास हत्या कर दी गयी थी। बताया कि किराए के पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर रजनीश कुमार मौर्य निवासी वाजिदपुर दक्षिणी थाना लाइन बाजार ने लड़ाई झगड़े के दौरान उसे चाकू घोंप दिया था। आरोपी की निशानदेही पर नेवढ़िया पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें