मुंगराबादशाहपुर। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने फिर सोमवार की दोपहर पवांरा मे लूट को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों नेसरायबीका बाजार में खरीददारी करने निकली महिला का चैन छीनकर फरार हो गये। पीड़िता ने चैन की कीमत 50 हजार बताई है।
सरायबीका बाजार निवासिनी माला गुप्ता घर से बाहर निकल कर कुछ खरीदने जा रही थी। इसी बीच कुंवरपुर की तरफ से बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरे आये और उसके गले से चेन छीनकर तेजी से भाग गये । महिला के शोर मचाने पर लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश मछलीशहर की तरफ फरार हो गए। भाई बाइक से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम व थाने की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी । पीड़िता के अनुसार एक हेलमेट लगाये हुए था और दूसरा नहीं लगाया हुआ था।पवांरा पुलिस अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने मे पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।