फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गोहका गांव में अपने मायके में दादा के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने के बाद सोमवार को ससुराल जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना से परिजनों में मातम छा गया। थाना तेजीबाजार के दोनई गांव निवासी राहुल मिश्र की पत्नी सुमन देवी (40) गोहका गांव गई थी। शनिवार को कार्यक्रम होने के बाद सोमवार की सुबह 11 बजे भाई आनंद तिवारी के साथ बाइक से दोनई लौट रही थी। मड़ियाहू रोड पर जमालपुर गांव के समीप बाइक को बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे महिला गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें